फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गुड्डा-गुड्डी बोर्ड के माध्यम से लिंगानुपात को करेंगे नियंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हतीसा में मिशन शक्ति अभियान एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत शनिवार को गुड्डा-गुड्डी बोर्ड के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने कहा कि समस्त पंचायत भवनों में लिंगानुपात को नियंत्रित करने के लिए गुड्डा-गुड्डी बोर्ड की स्थापना की जा रही है। इसके जरिये बेटों व बेटियों में होने वाले अंतर को कम करना है। पैदा होने वाले बालक-बालिकाओं की सूचना माह के अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्राम पंचायत स्तर पर अपडेट की जाएगी। किसी ग्राम पंचायत में बालक-बालिकाओं की संख्या में अधिक अंतर मिलने स्थिति में जिला प्रोबशन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी। प्रति छमाही गुड्डा-गुड्डी बोर्ड की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महिलाओं व पुरुषों को बेटा एवं बेटियों को एक समान शिक्षा एवं आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए प्रेरित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी मुरसान स्तुति वर्मा ने महिलाओं को पानी नहीं, केवल स्तनपान के विषय में जानकारी दी। इस अवसर महिला कल्याण विभाग से जिला समन्वयक ज्योति, सीमा, कैलाशचंद्र, दिनेश कुमारी, आशा शर्मा, नथिया देवी, शांति देवी, उषा, ओमवती, राजकुमारी, गुलशन आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें