फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: खेतों में बिछी सफेद चादर, धराशाई हुई फसलें

विज्ञापन
हाथरस: शनिवार की शाम को हुई तेज बारिश के बाद सादाबाद में आलू के खेत में भरा पानी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के कई गांवों में शनिवार की शाम भयंकर ओलावृष्टि हुई। इस ओलावृष्टि और बारिश की वजह से किसानों की गेहूं, सरसों और आलू की फसल में फिर से बड़ा नुकसान हो गया। खेतों में पानी भर जाने की वजह से बिना खुदे आलू में सड़न पैदा होने की प्रबल संभावना हो गई है तो वहीं गेहूं व सरसों की फसल भी इस ओलावृष्टि से नष्ट हो गई। पिछले कई सालों में शनिवार को काफी बड़े ओले पड़े, ओलों की बारिश भी ऐसी हुई कि सड़क की सड़क और खेत के खेत ओलों से बिछ गए। ओलों की वजह से कई जगह पशु पक्षी भी कालकलवित हो गए।
प्राकृतिक आपदा की ऐसी मार से किसान बेहाल हो गया है। किसान चिंता में डूब गया है।
प्रकृति का किसानों पर लगातार कहर जारी है। सादाबाद क्षेत्र में बीते एक माह में तीन बार ओलावृष्टि हो चुकी है, जिस वजह से आलू, गेहूं, लाहा, सरसों आदि की फसल को काफी नुकसान हुआ है। बे मौसम बारिश ने किसान को तबाह कर दिया है। लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने किसान को सदमे में पहुंचा दिया है। शनिवार को शाम जब आसमान से सूखे ओले गिरने लगे तो मानो किसानों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। काफी संख्या में किसान भारी ओलों की बारिश के बीच ही अपने खेतों पर पहुंच गए।
विज्ञापन

खेतों में बिछे ओलों और भरे पानी को देखकर वह परेशान हो उठे। कई जगहों पर तो ओलों को एकत्रित कर लिया गया। किसानों ने फसलों को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन यह प्रयास कारगर सिद्ध नहीं हो सके। सादाबाद क्षेत्र के गांव गीगला, मई, बिसावर, विधिुपर, बौहरे का वास, सूमरा, गढ़उमराव, बरौस, कंजौली, धानौटी, कुरसंडा, जारऊ आदि में भारी ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों की गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। आलू की फसल में पानी भर गया। कुल मिलाकर लगातार बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

मई के पूर्व प्रधान रनवीर सिंह ने बताया कि 40 साल में पहली बार काफी बड़े ओले गिरे हैं, जिससे किसान की फसल के बचने की अब उम्मीद नहीं है। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह सिकरवार और सरपंच समाज पार्टी के हरस्वरूप सिंह ने बताया कि गीगला में काफी बड़े ओले गिरे, हाइवे पूरा ओलों से पट गया। किसानेां को भारी नुकसान हुआ है। धानौटी के किसान अशोक कुमार ने बताया कि धानौटी में ओलों से फसल बर्बाद हो गई है। इधर, एसडीएम राजेश कुमार का कहना है कि ओलावृष्टि होने की जानकारी हुई है, लेखपालों को भेजकर सर्वे कराया जाएगा। किसानो ंको मदद दिलाई जाएगी।
काफी बड़े ओले पड़े, बारिश पड़ी, जिस वजह से फसल बर्बाद हो गई है। प्रशासन को मुआवजा देना चाहिए। -साहब सिंह
एक माह में तीसरी बार ओलावृष्टि ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। -सरनाम सिंह
-----

हाथरस: सादाबाद में शनिवार की शाम को हुई भारी ओलावृष्टि से सड़क पर बिछी सफेद चादर।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें