न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पिछले दिनों जिले के ब्लॉकों में तैनात एपीओ के तबादले हुए थे। इन सभी एपीओ मनरेगा के तबादले को लेकर चर्चाओं को दौर शुरू हो गया था। इस मामले की गूंज जब शासन तक पहुंची तो सभी तबादले को निरस्त कर दिया गया।
दरअसल, तबादलों को लेकर यह बात सामने आई थी कि सभी एपीओ को अपनी पुरानी तैनाती वाले स्थलों पर भेज दिया गया। जब कि उन कार्यस्थलों पर कई सालों तक इन एपीओ ने कार्य किया था। शासन के निर्देश पर इन एपीओ को कुछ महीने पहले ही तबादले किए गए थे।
इसके बाद पिछले दिनों फिर से इन सभी एपीओ अपनी जगह स्थानांतरित कर भेज दिया गया था। इस मामले की गूंज शासन तक पहुंच गई। शासन तक मामला पहुंचने के बाद अब पीडी ने सभी एपीओ के तबादले आदेशों को निरस्त कर दिया है। अब यह सभी एपीओ अपनी पिछली तैनाती स्थल पर ही कार्य करेंगे। संवाद