फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बरसे बदरा तो झूम उठा मन मयूरा

विज्ञापन
हाथरस : बारिश के बाद शहर की कंचन नगर वाली गली में जलभराव। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शनिवार की शाम को हुई बारिश से लोगों को जहां गर्मी से थोड़ी राहत मिली तो वहीं जगह-जगह जलभराव व कीचड़ होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे।
शनिवार की दोपहर को मौसम ने करवट बदली। इसी के साथ दोपहर को बारिश की शुरुआत हुई। रुक-रुककर बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई। इससे लोगों गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। नाले-नालियों का गंदा पानी उफनकर सड़कों पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से लोगोें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक रिमझिम बारिश हो रही थी। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों को कई दिनों से बारिश बेसब्री से इंतजार था। बारिश थमने के बाद भी काली घटाओं का आसमान पर डेरा रहा, जिससे अभी और बारिश होने की आस बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें