फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मंदिर में पुजारी बदलने पर बखेड़ा, पहुंची पुलिस

विज्ञापन
हाथरस : हलवाई खाना स्थित दाऊजी मंदिर के गेट को बंद कर परिजनों के साथ धरने पर बैठे पुजारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के हलवाई खाना स्थित दाऊजी मंदिर में पूजा के कार्य को लेकर खासा हंगामा हो गया। एक पक्ष ने मंदिर के बाहर धरना दे दिया। इस दौरान वहां काफी भीड़ लग गई। इस दौरान वहां दूसरा पक्ष भी आ गया। दोनो पक्षों में नोक-झोंक भी हो गई। मौके पर पुलिस भी आ गई और हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हलवाई खाना में दाऊजी मंदिर है। इस मंदिर में एक पुजारी का पूजा कार्य समाप्त कर जब उसे दूसरे पुजारी को सौंपने की बात मंदिर प्रबंध समिति के कुछ लोगों ने कही तो वहां हंगामा खड़ा हो गया। इस पक्ष ने इसे नियम के विपरीत बताया। वहीं काफी दुकानदार भी एक पक्ष के साथ आ गए। काफी देर तक शोर शराबा होता रहा और हंगामा हुआ। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तो पुलिस के सामने भी दोनो पक्षों में भी नोक-झोंक हो गई। पुलिस इस दौरान यह कहकर कि पूर्व की भांति व्यवस्था चलती रहेगी, वापस लौट आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें