फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: नौ ग्राम पंचायतों में रुका विकास का पहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की नौ ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूरी तरह से थम गए हैं। यहां के बाशिंदे विकास कार्यों के लिए सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार में शामिल होने के साथ ही डी नोटिफिकेशन जारी नहीं हो पाने के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है। पंचायतराज विभाग की ओर से इन ग्राम पंचायतों को विकास कार्य के लिए धनराशि का आवंटन नहीं किया जा रहा है।
शासन स्तर से नगर पालिका परिषद हाथरस का सीमा विस्तार किया गया है। इस सीमा विस्तार में जिले की नौ ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। सीमा विस्तार में इन ग्राम पंचायतों के नगर पालिका की सीमा में आने से यहां के ग्रामीण बेहद खुश थे कि उन्हें अब शहरी मतदाता होने का अधिकारी मिलेगा और साथ शहरी क्षेत्र में मिलने वाली सुविधाएं मिल सकेंगी। इन ग्राम पंचायतों के ग्रामीण अब विकास कार्य के लिए बाट जोह रहे हैं। पंचायतराज विभाग की ओर से पिछले दिनों 15 वें वित्त आयोग की धनराशि जारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह धनराशि नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार में शामिल हुई ग्राम पंचायतों को छोड़कर सभी ग्राम पंचायतों को दी गई। इस कारण इन ग्राम पंचायतों में विकास का पहिया पूरी तरह से थम गया है। इन ग्राम पंचायतों के डी नोटिफिकेशन जारी नहीं होने के कारण यह ग्राम पंचायतें शहरी क्षेत्र में भी शामिल नहीं हो सकी हैं। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि डी नोटिफिकेशन की कार्यवाही शासन स्तर से की जाएगी। जल्द ही डी नोटिफिकेशन जारी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें