हाथरस में मौसम विभाग ने आज और कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 26 और 27 सितंबर को स्थानीय स्तर पर गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
हाथरस जिले में अगले दो दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 और 27 सितंबर को स्थानीय स्तर पर गरज-चमक, वज्रपात (बिजली गिरने) और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आपदा समन्वय के जिला समन्वयक लेखराज के अनुसार आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। 26 सितंबर को 22.0 मिमी और 27 सितंबर को 18.0 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान घटकर 25 से 28 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, जो सामान्य से 4-5 डिग्री कम रहेगा। हवा की गति 6 से 14 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।