न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर शहर में कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। अग्रवाल महिला सभा द्वारा अग्रवाल सेवा सदन में तीज का पर्व मनाया गया। अध्यक्ष रिंतु सिंघल की मौजूदगी में राजस्थानी रंग में मनाया। सावन से जुड़ी प्रस्तुतियां दी गई। हाऊजी गेम खेल का सदस्यों ने आनंद लिया। तीज क्वीन में प्रथम स्थान पर नीवंशी अग्रवाल, द्वितीय स्थान पर आदि जैन व तृतीय स्थान पर दीपांशु रहे।
इस मौके पर खुशबू, सुरभि, प्राची, रितु, रीनू, मंजू, डौली, मीनू, गुंजन गर्ग, अंजना गर्ग, रीना बंसल, रेखा बंसल, सरोज गर्ग, शशी अग्रवाल, गीता तायल, सुनीता गर्ग, दर्शना अग्रवाल, कल्पना, कविता, दीप्ति, नीतू, पायल, रचना, शिल्पी, दिव्या, श्चेता, चेतना, मेघा, मनीषा, नेहा, बिंदिया, संजना, रिया, रमा, रुचि, मीनू, तनुजा मिश्र, संगीता सोनी, कविता, मोनिका आर्य, मोहिनी, चंचल, अनीता आदि थीं।
लक्ष्मीनारायण वेलफेयर सोसायटी द्वारा डिब्बा गली स्थित एसआरजी स्कूल में तीज क्वीन पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रूपाली गुहड़ा ने किया। सोसायटी की अध्यक्ष नम्रता गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर पल्लवी अग्रवाल, निकिता, पिंकी पुरोहित, रिया जैन, चारुल वार्ष्णेय, गुनगुन, राधिका आदि थीं। संवाद