फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नवल नगर में बिन बारिश जलभराव, आवागमन दूभर

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस शहर के नवल नगर में बिन बारिश के जलभराव हो रहा है।इस कारण बिन बरसात के जलभराव होना आम बात हो गई है।
विज्ञापन
हाथरस : नवल नगर में सड़क पर भरा पानी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के नवल नगर में बिन बारिश के जलभराव हो रहा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इस कारण लोगों का जीवन नारकीय बना हुआ है। लोग कह रहे हैं कि यहा बना पंपिंग स्टेशन चालू हो जाए तो काफी हद तक जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि शहर के वार्ड संख्या सात में नगर पालिका ने पानी की निकासी के लिए पंपिंग स्टेशन का निर्माण कराया है। क्षेत्रीय सभासद निशांत उपाध्याय का कहना है कि यह पंपिंग स्टेशन आज तक चालू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस कारण नगला भूरा रोड और नवल नगर में जगह जगह बिन बारिश के जलभराव हो रहा है। जलभराव के चलते स्कूली बच्चों से लेकर आमजन तक को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। इलाके में सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इस कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। संवाद
नवल नगर में बिन बारिश के जलभराव हो रहा है। इस कारण जीवन नारकीय बना हुआ है। नगर पालिका प्रशासन समस्या पर ध्यान देने की बजाय खानापूर्ति कर रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
- राधामाधव शर्मा
नवल नगर में बना पंपिंग स्टेशन आज तक चालू नहीं हुआ है। इस कारण पानी निकासी के इंतजाम पूरी तरह फेल हैं। इस कारण बिन बरसात के जलभराव होना आम बात हो गई है। जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
-राजीव पचौरी
नगला भूरा रोड और नवल नगर में जगह-जगह जलभराव हो रहा है। अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन से मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। आए-दिन लोग पानी में गिर रहे हैं। खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-रौमी जादौन
-
नगर पालिका ने पंपिग स्टेशन का निर्माण किया है, जो कि आज तक चालू नहीं हुआ है। इस कारण जलभराव की समस्या है। वार्ड में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। कई बार पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। -निशांत उपाध्याय, सभासद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें