न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी में आ रही समस्याओं को लेकर आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जिले भर के राशन डीलरों ने सीएम के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये ठेकेदारों की टेंडर व्यवस्था को परिवर्तित कर जिलाधिकारी के माध्यम से योजना के संचालन की मांग की गई है। जिसके बाद जिलाधिकारी ने राशन डीलरों, संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विमल उपाध्याय ने कहा कि जिले के खाद्य विभाग से अनुबंधित ठेकेदारों द्वारा शासन प्रशासन की छवि को धूमिल व बदनाम करने के उद्देश्य से उचित दर विक्रेताओं के यहां दुकानों तक खाद्यान्न न पहुंचाकर धर्मकांटे पर वाहन को खड़ा कर आपूर्ति को बाध्य किया जा रहा है।
16-22 टायर के ट्रकों का दुकानों तक पहुंच पाना भी संभव नहीं होता है। जिले के कोटेदार एवं अपने व्यय पर खाद्यान लेने को मजबूर हो रहे हैं। ठेकेदारों द्वारा मनगढंत कहानी बनाकर संभागीय खाद्य नियंत्रक अलीगढ़ को जानकारी दी जा रही है। संवाद