फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लगातार बारिश से कई जगह जलभराव, नाले-नालियों का पानी घुसा घरों में

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस तीन दिन से हो रही बारिश ने सामान्य दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है।बरसात के चलते शहर में स्थान-स्थान पर जलभराव हो गया और नाले-नालियां उफन कर सड़क पर आ गए।घटनास्थल पर ग्राम प्रधान एवं लेखपाल ने पहुंच कर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
हाथरस : आवास-विकास कॉलोनी में जलभराव के बीच से निकलता बाइक सवार। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तीन दिन से हो रही बारिश ने सामान्य दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बरसात से शहर ताल तलैय्या में तब्दील हो गया। बरसात के चलते शहर में स्थान-स्थान पर जलभराव हो गया और नाले-नालियां उफन कर सड़क पर आ गए। कई इलाकों में नाले-नालियों का गंदा पानी घरों में घुस गया। लोग इसकी वजह से काफी परेशान रहे। बारिश के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग मजबूरी में ही घरोें से बाहर निकले। बारिश की वजह से कई स्थानों पर मकान व दीवारें भरभराकर गिए गए और कुछ लोग चोटिल भी हो गए।
इधर, जिलाधिकारी ने बारिश के चलते सोमवार को सभी विद्यालय व शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार की रात्रि से भी रविवार की शाम तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बरसात होती रही। इस बरसात ने शहर की सूरत बिगाड़कर रख दी है। शहर के मोहनगंज, आवास विकास कॉलोनी, कंचन नगर, तरफरा रोड, जलेसर रोड, गिजरौली, नाई का नगला, लाला का नगला, स्टेट बैंक कॉलोनी सहित कई इलाकों में घुटनों-घुटनों पानी भर गया। शहर के ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम की कलई खुल गई और नाले-नालियाें का पानी उफनकर सड़क पर आ गया। कई सरकारी दफ्तरो में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

इधर, बारिश की वजह से कई स्थानों पर मकान व दीवारें भरभराकर गिर गईं। गांव कैमार में शनिवार की रात को बारिश के कारण राधेश्याम पुत्र सूरजपाल का मकान गिर गया। इससे काफी नुकसान हुआ । घटनास्थल पर ग्राम प्रधान एवं लेखपाल ने पहुंच कर मौका मुआयना किया। वहीं शहर में तरफरा रोड पर गणेश मंदिर के निकट नाले की दीवार बारिश की वजह से ढह गई। ऐसे में वहां नाले का पानी निकट के मकानों व प्लाटों में घुस गया। लोगों ने इसकी शिकायत नगर पालिका में भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। संवाद
विज्ञापन

आज सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
हाथरस। सोमवार को भी बारिश आने की संभावना है। ऐसे में अत्यधिक बारिश और जलभराव के चलते जिलाधिकारी ने सोमवार 10 अक्तूबर को जिले के सभी विद्यालय व शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें