फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मोहल्लों में भरा पानी, फसलें डूबीं, बिजली हुई बाधित

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)शुक्रवार की रात से हो रही लगातार बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है।धान, बाजरा व मक्का की फसलें बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
हाथरस : लगातार हुई बारिश से मोहल्ला बारहसैनी में भरा पानी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

शुक्रवार की रात से हो रही लगातार बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। धान, बाजरा व मक्का की फसलें बर्बाद हो रही है। बारिश से गली-मोहल्लों में भी पानी भर गया है। बिजली व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है।
बता दें कि इस बार जब फसल को बारिश की आवश्यकता थी तब पानी नहीं पड़ा। अब जबकि फसलें कट चुकी है बारिश शुरू हो गई है। जिस धान में बाल निकल आई है वो तेज हवा तथा बारिश से खेतों बिछ गया है। जो धान कट कर गहाई के लिए तैयार हो गया था वो भींग गया है। इसी प्रकार मक्का बाजरा खेत में पके खड़े हैं। बेमौसम बारिश से इन्हें भी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से आलू की बुआई पिछड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, लगातार बारिश होने से नगर के मोहल्ला बारहसैनी, रोशनगंज, मटकोटा, नयागंज बाजार, गौसगंज गढ़ी बुद्धु खां में पानी भर गया है। बारिश के कारण अधिकांश स्कूलों की छुट्टी हो गई वरना बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें