फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सोने-चांदी के दाम बढ़ने से हल्के वजन के गहनों की मांग बढ़ी

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसत्योहारी सीजन में सोने और चांदी के दामों में उछाल आ गया है।इस कारण ग्राहकों को हल्के वजन गहने पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
हाथरस : एक सराफ की दुकान पर करवा चौथ से पहले बिकने के लिए आए नई डिजाइन के बिछुआ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में सोने और चांदी के दामों में उछाल आ गया है। इस कारण ग्राहकों को हल्के वजन गहने पसंद आ रहे हैं। साथ ही नई डिजायन व होलमार्क के गहने महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। कारोबारी त्योहार पर मिले ऑर्डर के हिसाब से माल तैयार करने में जुटे हैं।
उल्लेखनीय है कि 13 अक्तूबर को करवाचौथ का पर्व है। इसे लेकर बाजार में गहनों और सौंदर्य प्रसाधन के सामामान की खरीदारी होगी। सराफा कारोबारियों ने भी त्योहार के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि सोनो के रेट 51 हजार से बढ़कर शनिवार को 53 हजार रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं चांदी के रेट 66 हजार पर पहुंच गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि इस बार धारावाहिक से संबंधित डिजायन के गहनों की मांग ज्यादा है। महंगाई के चलते ग्राहक हल्के आयटम को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
बोले सराफा कारोबारी
इस बार बार ग्राहकों में खरीदारी के प्रति उत्साह है। सोने व चांदी के रेट अधिक होने के कारण हल्के वजन के गहने ग्राहकों की पहली पसंद हैं। करवाचौथ से पहले सोने के दामों में दो हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बारिश के चलते बाजार में ग्राहक कम निकल रहे हैं।
-मोहनलाल अग्रवाल, कारोबारी
त्योहार के सीजन में सोने और चांदी के दाम में हर रोज उतार-चढ़ाव हो रहा है। इस बार होलमार्क के गहने से ज्यादा खरीदे जा रहे हैं, क्योंकि होलमार्क में यह फायदा है कि कभी बाजार में बेचने पर उसकी गुणवत्ता होलमार्क से पता चल जाती है, इसलिए ग्राहक होलमार्क के आभूषण मांग रहे हैं।
विज्ञापन

- सौरभ अग्रवाल, कारोबारी
ग्राहकों को हल्के के साथ फैंसी डिजायन के गहने ज्यादा पसंद आ रहे हैं। ग्राहकों की मांग के अनुरूप भी गहने तैयार किए जा रहे हैं। इस बार करवाचौथ से पहले बाजार में चहल-पहल है। हालांकि बारिश के चलते बिक्री प्रभावित हो रही है। मौसम साफ होने पर बाजार में और बहार आने की उम्मीद है।
-अशोक कुमार, कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें