सासनी के गांव लढ़ौता में अलीगढ़ से हाथरस की ओर जा रहे रजबहा की पटरी कट जाने के कारण सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों की फसल को जर्बदस्त नुकसान होने का अंदेशा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अलीगढ़ से हाथरस की ओर जाने वाले इस रजबहे की पटरी आए-दिन कट जाती है, जिससे खेतों में रजबहे का पानी आ जाता है और फसलें बर्बाद हो जाती हैं।
कई बार ऐसा हो चुका है मगर प्रशासन द्वारा अभी तक इसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। बृहस्पतिवार की देर शाम को अचानक पटरी कटने के कारण फिर सैकडों बीघा जमीन जलमग्न हुई। किसानों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।