फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पैरोल पर बाहर आने के बाद हो गया था फरार, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

डकैती एवं हत्या के मुकदमे में पैरोल पर बाहर आने के बाद 16 साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त अपनी संपत्ति बेचकर फिरोजाबाद में नाम एवं भेष बदल कर रह रहा था।
सन 2006 में थाना सहपऊ पर थानाक्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी मुकीम ने बाग बधिक निवासी प्रकाश उर्फ ओम प्रकाश के खिलाफ घर में घुसकर लूटपाट करने, सामान ले जाने एवं पीछा करने पर वादी के पिता को गोली मारने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। न्यायालय ने उसे पैरोल पर रिहा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से रिहा होने के बाद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। अपने निज निवास से चल-अचल संपत्ति बेचकर फरार हो गया। ओमप्रकाश की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से कुर्की वारंट जारी किए गए थे। एसपी देवेश कुमार पांडेय ने क्षेत्राधिकारी सादाबाद तथा थानाध्यक्ष सहपऊ को उसकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें