फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पीएम गति शक्ति एप से जुड़ेंगे जिले के कई मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब तक जिले के अधिकांश मार्गों की जीपीएस सिस्टम पर लोकेशन नहीं थी। इस कारण वाहन स्वामियों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ता था। पीएम गति शक्ति एप पर सभी मार्गों का सर्वे कर डाटा फीड कराया गया है। जीपीएस की मदद से इन मार्गों पर वाहनों का आवागमन आसानी से हो सकेगा। परिवहन विभाग ने सर्वे का डाटा फीड कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बीते दिनों अफसरों के आदेश पर एआरटीओ और अन्य अधिकारियों ने जिले के इगलास और जलेसर सहित सभी संपर्क मार्गों का सर्वे किया। सर्वे के बाद इस एप पर डाटा फीड कर दिया गया है। डाटा फीड होने से सभी मार्ग डिजिटल हो गए हैं। अब इन मार्गों की स्थिति की सीधे दिल्ली से निगरानी की जाएगी। साथ ही मार्गों के संचालन के बारे में सही जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन स्वामी को मार्गों की सटीक जानकारी भी मिलेगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन लालाराम का कहना है कि मार्गों का सर्वे कर डाटा फीड कर दिया गया है। पीएम गति शक्ति एप पर डाटा फीड होने से मार्ग डिजिटल हो गए हैं। जीपीएस की मदद से वाहन स्वामी आसानी से इन मार्गों पर आवागमन कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें