फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोशीला स्वागत

विज्ञापन
हाथरस : चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर और क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी का नगर और क्षेत्र में कई स्थानों पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। स्म़ृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने अपने आवास भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर और क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी का फूलमालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर जोशीला स्वागत किया।
यहां स्वागत करने वालों में भाजपा नेता डॉ. देवचंद्र गौड, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, हेमंत गौतम, डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. रमेश उपाध्याय, मोहन श्याम उपाध्याय, अरुण शर्मा, प्रभाकर शर्मा, गोविंद रावत, सतीशचंद्र रावत, गिरीश पचौरी, संजीव भारती प्रधान, देवेंद्र पाराशर, कैलाशचंद्र पाठक आदि थे। गांव गोविंदपुर पर पूर्व भाजपा प्रत्याशी सुभाष चौधरी, शैलेश चौधरी व अमित चौधरी के नेतृत्व में तीनों नेताओं का स्वागत किया गया। चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर भी भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. अविन शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, हाथरस चेयरमैन आशीष शर्मा, कप्तान सिंह, सुनील गौतम, प्रभात पचौरी, अनिल पाराशर, अंकुश गौड़, डॉ. देवचंद्र गौड़, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, भूरा पहलवान, महेंद्र सिंह आचार्य, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना आदि भाजपाई मौजूद थे। इसके अलावा भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी संजय सिंह के नेतृत्व में खंदौली टोल प्लाजा पर सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, महेंद्र सिंह आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें