फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: गोदाम प्रभारी ने कालाबाजारी के चावल को कब्जे में लिया, एसडीएम ने की थी कार्रवाई

Sun, 07 Aug 2022 08:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सूत्रों की मानेे तो राशन की कालाबाजारी का भी काफी बड़ा नेटवर्क है, जो गरीबों के हक पर डाका डालने के खेल में आपूर्ति विभाग के अफसरों और नेता राशन डीलरों के साथ मिलकर राशन माफिया को संरक्षण देते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सासनी विजयगढ मार्ग पर गत सप्ताह एसडीएम अंजली गंगवार ने छापेमारी कर एक गोदाम पर कालाबाजारी का करीब 100 क्विंटल चावल पकड़ा था। गोदाम स्वामी ने बताया कि यह चावल हाथरस के एक बड़े राशन माफिया का है। वह भाजपा नेता भी है।
विज्ञापन


शनिवार को उक्त कार्रवाई के लिए गठित की गई टीम के द्वारा जांच में पाए गये साक्ष्यों के आधार पर गोदाम का ताला खोला गया और गोदाम में मौजूद चावल को गोदाम प्रभारी के हवाले कर दिया गया। इस मामले में हाथरस के रवि पुत्र देवेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस दौरान तहसीलदार अनिल कुमार तथा पूर्ति अधिकारी यतीश गुप्ता, एसएचओ सतेंद्र सिंह राघव आदि मौजूद थे।

सूत्रों की मानेे तो राशन की कालाबाजारी का भी काफी बड़ा नेटवर्क है, जो गरीबों के हक पर डाका डालने के खेल में आपूर्ति विभाग के अफसरों और नेता राशन डीलरों के साथ मिलकर राशन माफिया को संरक्षण देते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से निर्देश भी जारी हुए। बावजूद इसके जिले में कई स्थानों पर आज भी राशन माफिया की तूती बोलती है। तमाम शिकायतों के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें