फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: बिना लाइसेंस के चल रहा था मेडिकल स्टोर, एक लाख रुपये की दवाएं की जब्त

Sun, 07 Aug 2022 08:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने वहां से करीब एक लाख रुपये की औषधि जब्त की। कुछ दवाओं के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए।
विज्ञापन
हाथरस : हसायन में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारती औषधि विभाग की टीम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के कस्बा हसायन में औषधि विभाग की टीम ने बसंत मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस पर लाइसेंस नहीं था और दवा की दुकान संचालित थी। इस मेडिकल स्टोर को सुरजीत कुमार पुत्र बसंत कुमार द्वारा संचालित किया जा रहा था। टीम ने वहां से करीब एक लाख रुपये की औषधि जब्त की। कुछ दवाओं के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए। इसे लेकर टीम कोर्ट में वाद भी दाखिल करेगी।

विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2016 में भी दुकान बिना लाइसेंस के संचालित थी। तब इसे सुरजीत का भाई बादल सिंह चलाता था। उसके खिलाफ थाना हसायन में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मामला अभी विचाराधीन है। शनिवार को छापा मारने वाली टीम में हाथरस के डीआई दीपक कुमार व कासगंज के डीआई रमेशचंद यादव थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें