फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ के बाद पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 07 Aug 2022 09:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुलिस ने अपहरण के मामले में आरोपी जयसिंह पुत्र अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि योगेश की नदरई कासगंज नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव नौरथा ईशेपुर मोड़ से एक युवक के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को क्षेत्र के गांव नौरथा ईशेपुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र डालचंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि गांव के ही लोकेश पुत्र साधू, नरेश कश्यप पुत्र चोब सिंह, जय सिंह पुत्र अमर सिंह उसके भाई योगेश (22 वर्ष) को घर से बुलाकर बाइक से अपने साथ ले गए थे, लेकिन आज तक उसका भाई नहीं लौटा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन


पुलिस ने चार अगस्त को आरोपी जयसिंह पुत्र अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि योगेश की नदरई कासगंज नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें