फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सादाबाद में आज होगा मतदान

विज्ञापन
हाथरस : गांव कुरसंडा के मजरा भदूरी के मतदान केंद्र पर पहुंची पोलिंग पार्टी। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्ड -16 में सदस्य पद पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को बूथ के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो ई। आज कड़ी सुरक्षा में मतदान होगा। उपचुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में हैं, इनके बीच कड़े टक्कर की उम्मीद है।
गुड्डू चौधरी के विधायक चुने जाने के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर क्षेत्र के वार्ड-16 में उपचुनाव की घोषणा की गई थी। बूथों पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। खंड विकास कार्यालय से बुधवार को पोलिंग पार्टी बूथ के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई। कई बूथों पर पोलिंग पार्टियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। पांच अगस्त को चुनाव परिणाम सामने आएंगे। खंड विकास कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें