फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नाम-पतों में गलती पर आपत्ति दर्ज करा रहे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के बाद जारी की गई अनंतिम मतदाता सूची में नाम व पते गलत होने संबंधी आपत्तियां दर्ज कराई जा रही है। इन आपत्तियों को तहसीलों के माध्यम से निस्तारण के लिए कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर से प्रशासन की ओर से वार्ड वार जातिगत अनंतिम आरक्षण के प्रस्ताव को शासन को भेज दिया गया है, जिससे आरक्षण पर अंतिम मुहर लग सके।
नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों का खाका खींचा जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया गया। पुनरीक्षण कार्य के तहत नए मतदाताओं के नामों को मतदाता सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में पहले से दर्ज नामों की त्रुटि भी इस दौरान सही की गई। पुनरीक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद प्रशासन की ओर से सात नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मतदाता सूची में नाम व पते गलत होने के संबंध मतदाता अपनी आपत्तियों को दर्ज करा रहे हैं। इन आपत्तियों को संबंधित तहसीलों पर भेजा जा रहा है, जिससे आपत्तियों का निस्तारण किया जा सके। दूसरी ओर से प्रशासन की ओर से अनंतिम सीट वार आरक्षण को तेयार कर शासन को भेज दिया गया है। इस आरक्षण को तैयार करने में विगत चुनावों में रहे आरक्षण का ध्यान रखते हुए तैयार किया गया है। इस आरक्षण को शासन की अंतिम मुहर के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें