न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर संघ के पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक मेहरा की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन मां केला देवी चैरिटेबल ब्लड बैंक पर किया गया। अध्यक्षता करते हुए विजय मेहरा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया।
इस मौके पर संघ के भीष्म पितामह यशपाल भाटिया ने कहा कि अशोक मेहरा संघ के श्रेष्ठ स्वयंसेवक थे। उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नही था। वह संघ के प्रचारक और विद्यालय के प्रबंधक रहे। कार्यक्रम को देवेंद्र मोहता, सह विभाग कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ, जिला सह संघचालक डॉ. यूएस गौड़, नगर संघचालक दुर्गेश गुप्ता, नगर सह संघचालक डॉ. पीपी सिंह, सह जिला कार्यवाह उमाशंकर, नगर कार्यवाह मुकेश बंसल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर के अनेक युवाओं ने समर्पण भाव के साथ रक्तदान किया।
कार्यक्रम संयोजक मनोज अग्रवाल रायावाले ने कहा कि अशोक जी मेहरा जैसा स्वयंसेवक होना एक बहुत गर्व की बात है। आज उनकी स्मृति में हमने रक्तदान किया है। यह उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर दीपक पवार, भानु, अमित मेहरा, अंकित मेहरा, स्वराज मेहरा, कीर्ति मेहरा, रजत मेहरा, नंदू मेहरा, राहुल माहौर, जितेंद्र वर्मा, विपिन शर्मा, राजू राठौर, संदीप वार्ष्णेय, लक्ष्मीकांत, दीपक शर्मा, मनीष, योगेश पचौरी, गौरांग विमल, अनु विमल, विशाल जोशी, प्रतीक वार्ष्णेय, दीपक भाटिया, आकाश कुशवाहा, अमित गुलाटी, हर्ष शर्मा, अर्जुन बर्मन, सचिन खन्ना ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में यशिका मेहरा, समीक्षा मेहरा, सुचिता मेहरा, प्रियंका मेहरा आदि मौजूद थे।