फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वायरल बुखार-डेंगू ने मचाया हाहाकार, लगातार बढ़ रहे बीमार

विज्ञापन
हाथरस : जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वायरल बुखार और डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब जिले में डेंगू के कुल 26 मरीज हैं। जिला अस्पताल में भी वायरल बुखार के मरीज भर्ती हैं और यहां की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। ऐसा ही हाल जिले के निजी अस्पतालों का भी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी जिला अस्पताल में वायरल बुखार के रोगियों की भीड़ नजर आई। यह अलग बात है कि मौसम में ठंडक अधिक होने से मरीजों की संख्या में कुछ कमी देखी गई। बृहस्पतिवार को डेंगू पॉजिटिव मिलने के बाद सासनी और हाथरस जंक्शन के गांव बसगोई में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कैंप का आयोजन किया गया। फॉगिंग की गई और नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

मरीजों का दर्द
बुखार आया था। जांच भी कराई है। उसी जांच को दिखाकर दवा लेने के लिए अस्पताल आया हूं, ताकि सही हो सकूं।
-अरविंद कुमार, मरीज
सर्दी से सीने में दर्द हो रहा है। उसी की दवा लेने के लिए अस्पताल आया हूं, यहां लंबी लाइन लगी हुई है।
-गोपाल प्रसाद, मरीज
एकदम से मौसम बदलने के कारण सर्दी व बुखार हो गया है। उसी की दवा लेने के लिए यहां लाइन में लगे हुए हैं। -सुभाष, मरीज
दोनों बच्चों को सर्दी से बुखार आ गया है। उन्हीं को दवा दिलवाने के लिए अस्पताल आई हूं। लाइन में लगकर इंतजार कर रही हूं।
-राधा, तीमारदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें