फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ग्रामीणों को सीएससी के जरिए आसानी से मिल जाएंगे गैस सिलिंडर

विज्ञापन
हाथरस: गैस एजेंसी संचालक से अनुबंध करते सीएससी संचालक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोगों को अब आसानी से घरेलू गैस सिलिंडर मिल सकेगा। शासन के निर्देश पर जिले में गैस एजेंसी और सीएससी संचालकों के बीच एग्रीमेंट शुरू हो गए हैं। अब जल्द ही ग्रामीण क्षेत्र में सीएससी के जरिये ग्रामीणों को गैस सिलिंडर मिल सकेंगे। सीएससी संचालकों को एजेंसी का सब डीलर बनाया जा रहा है। जिले के करीब आधा दर्जन केंद्र संचालकों और गैस एजेंसी संचालकों के मध्य एग्रीमेंट का कार्य पूरा हो चुका है।
शासन स्तर से सभी जिलों में सीएससी को गैस एजेंसी के जरिए सब डीलर बनाए जाने के निर्देश पूर्व में जारी किए गए थे। इस क्रम में कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। सीएससी पर गैस बुकिंग की सुविधा तो शासन ने उसी समय शुरू कर दी थी। अब बुकिंग सेवा के साथ सीएससी संचालक को सब डीलर बनाया जा रहा है। अब तक ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को 20-25 किलोमीटर तक दूर जाना पड़ता है। कई बार गैस सिलिंडर के लिए चक्कर भी काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन

अब ग्रामीणों का गैस सिलिंडर के लिए चक्कर नहीं काटने होंगे। सीएससी संचालकों को गैस सिलिंडर रखने के लिए एक गोदाम भी बनाना होगा, जिसमें कम से कम सात सिलिंडर रखे जा सकें। इन सिलिंडर का पूरा ब्योरा भी संचालक को रखना होगा। गोदाम में पूरे मानकों का भी ख्याल रखा जाएगा। अब जिले में गैस एजेंसी संचालकों व सीएससी संचालकों के बीच एग्रीमेंट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आधा दर्जन वीएलई के साथ सब डीलर के एग्रीमेंट भी हो गए हैं। प्रत्येक क्षेत्र में सीएससी के जरिये सिलिंडर पहुंचाने की तैयारी तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन

सीएससी संचालकों को गैस सिंलिंडर एजेंसी संचालकों से एग्रीमेंट कराकर सब डीलर बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई। इसमें सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। गैस सिलिंडर के लिए अपने नजदीकी सीएससी से सिलिंडर मिल सकेगा।
-प्रदीप सिंह, जिला प्रबंधक, सीएससी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें