फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सीएससी से ग्रामीणों को मिलेंगी सस्ती दवाएं, खुलेंगे केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में जरूरतमंद लोगों के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) मददगार बनेंगे। सीएससी पर अब ग्रामीणों को दवाएं मिलेंगी। ब्लॉक स्तर पर दवा केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों पर जरूरतमंद लोगों को सस्ते दामों में दवाएं मिलेंगी।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी के माध्यम से अभी तक आम लोगों को काफी सुविधाएं दी जा रही हैं। इन दिनों लोगों को बीमारियों के उपचार में अपनी जेबें खाली करनी पड़ रही हैं। दवा विक्रेता लोगों को प्रिंट रेट पर दवाएं दे रहे हैं। इससे लोगों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

अब इस सुविधा के विस्तार के लिए सीएससी के माध्यम से सभी ब्लॉक में एक दवा ग्राम खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। सभी ब्लॉक से सीएचसी संचालकों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर जल्द ही ये सुविधा जिले में शुरू की जाएगी। जिले के हर ब्लॉक में दवा ग्राम खोला जाएगा।
विज्ञापन

इस दवा ग्राम पर वीएलई अपने स्टोर से सभी प्रकार की जेनेरिक दवाएं और सर्जिकल उपकरण उपलब्ध कराएंगे। हर कंपनी की दवा की बिक्री पर एक मार्जिन भी तय किया गया है। सीएससी की इस पहल से जरूरतमंद लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध होंगी। लोगों को सस्ते दामों पर दवा आसानी से मिल सके, इसके लिए अभी जिले के हर ब्लॉक में एक केंद्र की स्थापना की जाएगी, जिससे लोगों को सुविधा मिल सके। फिर धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें