फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ग्रामीणों को कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में खुली बैठक करने के निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शासन के निर्देेशों पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। इस संबंध में सीडीओ आरबी भास्कर ने ग्राम पंचायतों में बैठक किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के इस वायरस के बारे में जागरूक किया जाए।
सीडीओ ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को देखते हुए किसी भी प्रकार का पेय पदार्थ कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम, कुल्फी आदि खाने से बचें। किसी भी प्रकार का बंद डिब्बा भोजन, पुराना बर्फ का गोला, सील बंद दूध तथा दूध से बनी हुई मिठाइयां जो कि 48 घंटे से पहले की बनी हैं उनका इस्तेमाल ने करें। इन सभी चीजों का इस्तेमाल कम से कम 90 दिनों तक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाथों को साबुन एवं गर्म पानी से धोएं। खांसते, छींकते वक्त नाक एवं मुंह को किसी टीशू पेपर य रुमाल से ढंकें क्योंकि यह वायरस छींक से भी फैलता है। उन्होंने डीपीआरओ को अपने अधीनस्थ सभी ग्राम पंचायतों में नोवल कोरोना वायरस के संबंध में बचाव के बारे में बैठक बुलाकर जागरुक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति परिजन, नेपाल, चीन से गांव में वापस आया हो। विशेष रुप से नेपाल के सीमावर्ती जनपदों में तो उसकी पहचान कराकर सूचना सीएमओ कार्यालय में दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें