फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गृहक्लेश में ग्रामीण ने फांसी पर झूलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुरसान क्षेत्र के गांव कोरना चमरूआ में एक किसान ने गांव के निकट में पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या का कारण गृहक्लेश बता रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
रामप्रसाद (55 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह निवासी कोरना चमरूआ थाना कोतवाली मुरसान बुधवार की सुबह घर से निकल आए थे। कुछ देर बाद लोगों ने उनके परिवार वालों को सूचना दी कि रामप्रसाद का शव गांव के निकट खेत पर एक पेड़ से लटका हुआ है। यह सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि रामप्रसाद की कुछ कहासुनी अपने परिवार वालों से हो गई थी। इसके चलते वह पिछले कई दिनों से परेशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें