फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: िरश्वत लेने का वीिडयो वायरल, क्लर्क समेत तीन पर िरपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर पंचायत पुरदिलनगर के लिपिक द्वारा कथित तौर पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद हलचल मच गई है। वीडियो में नगर पंचायत लिपिक द्वारा 500-500 के नोट गिनते हुए किसी को पहुंचाने की बात कही जा रही है। वीडियो में कर्मी का पहनावा देखकर साफ लग रहा है कि यह मामला सर्दियों के मौसम का है।
वीडियो वायरल होने के बाद डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने न केवल कलेक्ट्रेट के निकाय लिपिक को हटा दिया, बल्कि नगर पंचायत के लिपिक सुमन प्रकाश जैन, लिपिक मंगेश शर्मा और ठेकेदार संजय चौधरी के खिलाफ डीएम के निर्देश पर एसडीएम विजय कुमार शर्मा ने रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो में स्पष्ट आवाज आ रही है कि आरोपी लिपिक 54 हजार रुपये गिनकर किसी को पहुंचाने की बात कह रहा है। लिपिक यह भी कह रहा है कि वह बस से आएगा। मामला एलबीसी पटल से संबंधित बताया जा रहा है। अब कोतवाली पुलिस मामले की विवेचना कर मामले की तह में पहुंचेगी। डीएम ने एक जांच कमेटी भी सीडीओ के नेतृत्व में गठित की है, जो कि पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देगी। सवाल यह उठ रहा है कि क्या रिश्वतखोरी का यह खेल केवल लिपिकों तक सीमित है या फिर वह किसी और की सरपरस्ती में इस खेल को खेल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें