फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सभासद की दबंगई का वीडियो वायरल, तुड़वाई दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के खातीखाना स्थित प्रेसवाली गली में एक सभासद की दबंगई का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें साफ दिख रहा है कि सभासद के इशारे पर कुछ युवक हाथों में हथोड़ा लिए एक दीवार को तोड़ रहे हैं, जबकि एक महिला व उसकी बेटी उनके हाथ जोड़ रही हैं। पुलिस पर इस मामले में पीड़ित पक्ष के ही दो लोगों को यहां से लेकर जाने का आरोप है।
खातीखाना की प्रेस वाली गली में मदनगोपाल करीब 50 साल से किराये पर रहे रहे थे। जिस मकान में मदनगोपाल रह रहे हैं, उस पर कुछ दबंगों की नजर है। जिसे लेकर जमीन पर कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि शुक्रवार की दोपहर को सभासद व उसके साथी मौके पर गए और जबरन तोड़फोड़ करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि जब पुलिस से शिकायत की गई तो दबंग के आने से पहले ही पुलिस मदनगोपाल व उसके दोनों बेटों को पकड़ कर अपने साथ कोतवाली ले गई और पीछे से सभासद ने अपने लोगों के साथ मिलकर दीवार को तोड़ दिया। दीवार तोड़ने का विरोध मदनगोपाल की पत्नी व उनकी बेटी ने किया तो उन्हें अलग हटा दिया गया, उनके साथ धक्का मुक्की भी की गई, यह सब वीडियो में साफ नजर आ रहा है। दबंगों के उत्पीड़न से परेशान परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों का जमीन विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की छानबीन की जा रही है। उच्चाधिकारियों के आदेश के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
जगदीश चंद्र, निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें