न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर के गेट के सामने पुलिस वालों के सामने ही छात्रों के बीच मारपीट होने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिसंबर के अंतिम दिनों का बताया जा रहा है।
वीडियो में युवकों के दो गुट आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों गुटों को पुलिस का भी कोई डर नहीं है। तभी तो पुलिस कर्मियों के सामने ही एक-दूसरे को पीट रहे हैं। पुलिस कर्मी दोनों पक्षों के युवकों को खींचते
दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस वायरल वीडियो में जो युवक आपस में मारपीट कर रहे हैं। वह शहर के एक पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र हैं। यह भी बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिसंबर के अंतिम दिनों का है। संवाद