फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लापरवाही पर मुरसान, हसायन बीडीओ को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मनेरगा के तहत ग्राम पंचायत में होने वाले कार्यों की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र ने समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों, अमृत सरोवरों, मानव दिवस सृजन आदि के बारे में जानकारी ली।
पता चला कि ब्लॉक मुरसान और हसायन में मानव दिवस सृजन में लापरवाही बरती जा रही है। इन ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत लक्ष्य के सापेक्ष कार्य नहीं कराया जा रहा है। इस कारण जॉब कार्डधारकों को कार्य नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने समीक्षा के दौरान पीडी राजेश कुरील को मानव दिवस सृजन में लापरवाही पर बीडीओ मुरसान और हसायन को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए हैं। पीडी राजेश कुरील ने बीडीओ हसायन व मुरसान को चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि मांग के अनुसार जॉब कार्डधारकों को रोजगार मुहैया कराने के साथ मानव दिवसों को सृजन किया जाए, जिससे लक्ष्य की पूर्ति हो सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें