न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया जा रहा है कि जिला अस्पताल का एक ठेकेदार दबंगई दिखाते हुए इमरजेंसी में एक युवक की स्टूल और लात-घूसों से पिटाई करता नजर आ रहा है।
यह घटना किसी ने कैमरे में कैद कर ली और वीडियो को वायरल कर दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ऑन ड्यूटी डॉक्टरों और स्टाफ की मौजूदगी में मारपीट की यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। संवाद