फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पीड़ित परिवार ने एसपी से की जान-माल की हिफाजत की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चंदपा क्षेत्र के गांव में एक युवती पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित परिवार के साथ काफी लोग मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। इनका आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग धमकी दे रहे हैं। इन लोगों ने पीड़ित परिवार की जान-माल की हिफाजत की मांग एसपी से की है।
14 सितंबर की सुबह एक युवती खेत पर चारा लेने गई थी। वहीं एक खेत में उसकी मां चारा ले रही थी। दूसरे खेत में युवती चारा ले रही थी। आरोप है कि तभी संदीप और उसके साथ तीन नामजदों सहित दो, तीन अज्ञात युवक खेत में चारा ले रही युवती को जबरन पकड़कर बाजरा के खेत में घसीटते हुए ले गए। आरोप है कि वह उसके साथ गलत काम किया गया। अपनी पहचान छुपाने के उद्देश्य से उसे जान से मारने के लिए गले फंदा डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में आरोपी उसे खेत में मरा समझ कर छोड़ गए, जिसके बाद उसको परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और फिर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस मामले को लेकर युवती का भाई काफी लोगों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष दिलीप डब्बू ने भी इस मामले में पीड़िता को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दिलाने, परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी दिलाने, परिजनों को सुरक्षा देने व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें