हाथरस: डीएम को ज्ञापन सौंपते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय पदाधिकारियों ने बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर के मुंबई स्थित निवास स्थान पर हुए हमले के विरोध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि बाबा साहब डॉ.बीआर आंबेडकर के मुंबई स्थित निवास, जोकि देशवासियों के लिए श्रद्धा का केंद्र है, की सुरक्षा बढ़ाई जाए। इस हमले की जांच कराकर महाराष्ट्र सरकार के राष्ट्रद्रोदी व सामाजिक समरसता कृत्य के लिए उसे बर्खास्त किया जाए।
इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। डॉ.आंबेडकर के निवास स्थान को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए। इस मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, विभाग अध्यक्ष राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, मनोज सिसौदिया, कैलाश कूलवाल, पदम सिंह, महेश वर्मा, मनोज वार्ष्णेय, नरेंद्र सिंह रमेश चंद, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, मदनगोपाल वार्ष्णेय, प्रवीण खंडेलवाल, सचिन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद थे।