फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सात हजार कार्डधारकों पर निरस्तीकरण की तलवार, छह माह से उठान नहीं करने पर होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में करीब सात हजार राशन कार्डधारकों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इन कार्डधारकों द्वारा पिछले छह माह से खाद्यान्न का उठान नहीं किए जाने पर सत्यापन किया जाएगा। अपात्र, मृतक और अन्य परिस्थितियों के आधार पर कार्ड को निरस्त किया जाएगा और लॉकडाउन के दौरान आए आवेदनों में से पात्र मिलने वालों के नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। यह कार्रवाई जिले में नए राशन कार्ड बनने के लक्ष्य पूरा होने के बाद विभाग के स्तर से शुरू की गई है।
शासन स्तर से जिले में 2011 की जनगणना के आधार पर राशन कार्ड बनाए जाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के सापेक्ष के जिले में पात्रों के राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा हो चुका है। कोरोना को लेकर लॉकडाउन के दौरान विशेष अभियान चलाकर विभाग की ओर से कार्ड बनाने के लिए आवेदन लिए गए थे, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति को खाद्यान्न मुहैया हो सके। विशेष अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिवों, शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का सत्यापन के दौरान पात्र पाए जाने पर राशन कार्ड जारी किए हैं। विशेष अभियान में विभाग की ओर से 1559 नए राशन कार्ड जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अब जिले में राशन कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य पूरा हो चुका है। इस कारण अब नए राशन कार्ड जारी नहीं हो पा रहे हैं। विभाग की ओर से नए राशन कार्ड जारी किए जाने के लिए पुराने ऐसे राशन कार्डों का खाका खंगाला गया है, जिन कार्डधारकों ने पिछले छह माह से खाद्यान्न का उठान नहीं किया है। इन कार्डधारकों का टीम गठित कर सत्यापन कराया जा रहा है। इनमें से मृतक, अपात्र आदि परिस्थितियों वाले कार्डों को निरस्त किया जाएगा, ताकि नए पात्रों के कार्ड बनाए जा सकें। विभाग की ओर से यह कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कुल राशन कार्ड
शहरी क्षेत्र - 47 हजार ग्रामीण क्षेत्र - 2.54 लाख
लक्ष्य
2011 की जनसंख्या का ग्रामीण क्षेत्र 79 फीसदी
2011 की जनसंख्या का शहरी क्षेत्र में 64 फीसदी
लॉकडाउन अवधि में आए आवेदन -- 2812
लॉकडाउन अवधि में बने नए राशन कार्ड -- 1559
आवेदन में पात्र लाभार्थी -- 1601
लॉकडाउन में नए राशन बनने के लिए आवेदन आ रहे हैं, पात्रों के सत्यापन के बाद राशन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा हो गया है। कुछ कार्ड ऐसे है, जो एक्टिव नहीं हैं, उनका सत्यापन कर निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। नए पात्रों के कार्ड जारी किए जाएंगे।
-सुरेंद्र यादव, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें