न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बाईपास रोड पर लहरा चौराहे के निकट बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें उपचार देने के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मौला नगर निवासी शाहरुख, पुत्र चांद खां, अंसार पुत्र पप्पू और निशा पत्नी अंसार हाथरस अपनी रिश्तेदारी में आए थे। ये तीनों बाइक से अलीगढ़ लौट रहे थे। इस बीच अलीगढ़-आगरा बाईपास पर लहरा चौराहे के निकट किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।