बृहस्पतिवार की सुबह सब्जियों पर आढ़तियों द्वारा कमीशन बढ़ाए जाने के बाद विक्रेताओं ने मंडी समिति के बाहर हंगामा किया। आढ़तियों और सब्जी विक्रेताओं के बीच खूब नोकझोंक हुई। अगर बात नहीं बनी तो स्थानीय सब्जी मंडी में सब्जी की किल्लत और दाम दोनों बढ़ सकते हैं।पैकार आगरा, हाथरस व सासनी से 10 फीसदी पर माल खरीदकर ला रहे हैं।
आगरा रोड स्थित मंडी समिति परिसर में कमीशन बढ़ाने को लेकर बृहस्पतिवार को आढ़तियों और सब्जी विक्रेताओं के बीच खूब तकरार हुई। हंगामा भी हुआ। बृहस्पतिवार को सब्जी की खरीदारी ठप रही। इससे स्थानीय मंडी में भी सब्जियों के दाम बढ़ गए।
मंडी समिति परिसर में आढ़तियों के माध्यम से सब्जियों की बिक्री की जाती है। स्थानीय मंडी में सब्जी विक्रेता आढ़तियों के जरिये सब्जियों की खरीदारी करते हैं। इसके लिए मंडी शुल्क के साथ-साथ कुछ मुनाफा आढ़तियों को भी देना होता है। मंडी समिति में पहुंचने वाले किसानों से सब्जियों की खरीदारी भी आढ़तियों के माध्यम से होती है। बृहस्पतिवार की सुबह सब्जियों पर आढ़तियों द्वारा कमीशन बढ़ाए जाने के बाद विक्रेताओं ने मंडी समिति के बाहर हंगामा किया।
विज्ञापन
आढ़तियों और सब्जी विक्रेताओं के बीच खूब नोकझोंक हुई। सब्जी विक्रेताओं ने बढ़े हुए कमीशन के साथ सब्जी खरीदने से मना कर दिया। इसके चलते सब्जी की खरीदारी लगभग ठप रही। स्थानीय मंडी में सब्जी न पहुंचने के कारण लोगों को महंगी सब्जी खरीदनी पड़ी। आढ़तियों और विक्रेताओं के बीच बातचीत का दौर जारी है। अगर बात नहीं बनी तो स्थानीय सब्जी मंडी में सब्जी की किल्लत और दाम दोनों बढ़ सकते हैं।
पैकार आगरा, हाथरस व सासनी से 10 फीसदी पर माल खरीदकर ला रहे हैं। सादाबाद में कमीशन आठ फीसदी है। पैकारों ने आढ़तियों का पैसा रोक रखा है। समय से पैसे नहीं दे रहे, इसलिए 10 फीसदी उधार और सात फीसदी नकद में सब्जी दी जा रही। इस पर पैकारों ने आपत्ति की और नारेबाजी की। अभी बात चल रही है।
-अतेंद्र प्रधान, न्यू सब्जी मंडी आढ़तिया संघ के अध्यक्ष
न्यू सब्जी मंडी संघ अध्यक्ष अतेंद्र प्रधान