फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पूजा-अर्चना के साथ वेद भगवान पहुंचे किला परिसर शिविर में

विज्ञापन
हाथरस: दाऊजी मंदिर स्थित वेद भगवान शिविर में पूजा-अर्चना करते विद्वान। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर हर साल की भांति इस साल भी कामेश्वर मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद वेद भगवान किला परिसर स्थित शिविर पहुंचे। मंत्रोच्चारण के साथ केयूर दीक्षित, बागीश दत्त गौड़, गणेश दत्त वशिष्ठ, संतोष मुखिया, मनोज द्विवेदी ने पूजा-अर्चना कराई। शिविर में भगवान श्रीगणेश और चारों वेदों को स्थापित किया गया। कोरोना काल के चलते इस बार शोभायात्रा नहीं निकाली गई। इस बार मेला श्रीदाऊजी महाराज का आयोजन भी नहीं होगा।
वेद भगवान समिति के अध्यक्ष जितेंद्र स्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में शहर के कमला बाजार स्थित कामेश्वर मंदिर पर सोशल डिस्टेसिंग के साथ वेदों की पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद चारों वेद व भगवान गणेश किला परिसर स्थित शिविर पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद इनकी स्थापना की गई। दाऊजी मंदिर के सेवायत पुजारी मधुसूदन चतुर्वेदी ने आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसाद वितरण किया। इस बार कोरोना काल के चलते शोभायात्रा नहीं निकाली गई है। अनंत चतुर्दशी तक हर रोज शिविर में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहेगा। उसके बाद परावर्तन यात्रा के साथ वेद भगवान की वापसी होगी। पूजा-अर्चना में जयशंकर पाराशर, सतेंद्र स्वरूप फौजी, संजीव पंडित, ऋषि कुमार कौशिक, विवेक शुक्ला, गनेशी लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें