फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक साथ तीन परीक्षा पास कर वरुण ने किया नाम रोशन

विज्ञापन
हाथरस : वरुण कुमार उपाध्याय। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

राया रोड स्थित आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक बीएस उपाध्याय के पुत्र व गांव एदलपुर के मूल निवासी वरुण कुमार उपाध्याय का पीसीएस के साथ रेलवे स्टेशन मास्टर व उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर चयन होेने से उनके माता-पिता और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
तरुण ने एक साथ तीन परीक्षा उत्तीर्ण कर यह सिद्ध कर दिया के पढ़ने वाले बच्चों के लिए आज भी नौकरियों की कमी नहीं है। वरुण उपाध्याय ने कक्षा पांच तक की पढ़ाई अपने ही विद्यालय में की। उसके बाद कक्षा छह से कक्षा 12 तक जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद दिल्ली से कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर एक अमेरिकी कंपनी में कॉलेज से प्लेसमेंट हो गया, लेकिन मात्र चार महीने बाद कंपनी छोड़कर आईएएस की तैयारी दिल्ली में रहकर की। पहले प्रयास में तीनों पदों पर चयनित हुए। वरुण का कहना है कि उनका अंतिम लक्ष्य आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश के साथ समाज की सेवा करना है। उनका कहना है कि माता-पिता और बुजुर्गों का आशीर्वाद रहा तो वह जल्द ही अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें