फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज से 16 केंद्रों पर लगेगा 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में मंगलवार से 18 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों के टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए जिले में 16 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। कुछ केंद्रों पर रोजाना 100-100 तो कुछ पर 50-50 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगेगा। वहीं 45 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों के पूर्व की भांति टीके लगते रहेंगे।
अभी तक जिले में केवल 45 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों के ही कोरोना से बचाव के लिए टीके लग रहे थे। अब जिले में मंगलवार से 18 से 44 वर्ष तक की आयु सीमा के लोगों को भी कोरोना से बचाव के लिए टीके लगेंगे। इसके लिए 16 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसमें जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को टीके लगेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला चिकित्सालय और नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीके लगेंगे। जिला न्यायालय परिसर में न्यायिक कर्मियों व उनके परिजनों, कलेक्ट्रेट में कलेक्ट्रेट के कर्मियों व उनके परिजनों के अलावा मीडियाकर्मियों, विकास भवन में विकास भवन के कर्मियों व उनके परिजनों और बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापकों व उनके परिजनों के टीके लगेंगे। दो अन्य केंद्र भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

यह केंद्र हाथरस जंक्शन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व जीजीआईसी हाथरस में बनाए गए हैं। वहां ऐसे अभिभावकों के टीके लगेंगे, जिनके बच्चों की आयु 12 वर्ष से कम है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बारे में एसीएमओ डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे से टीकाकरण शरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें