न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उप्र कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि कुमार ने ग्राम और न्याय पंचायत स्तर पर युवा, किसानों का वैक्सीनेशन कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गांव में फैल रही इस महामारी की चेन को रोकने के लिए युवा, किसानों को न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर शासन के निर्देशों के अनुसार वैक्सीनेशन की अविलंब व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कहा कि सभी को कोविड के नियमों का पालन करते हुए घर पर रहने और आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाने के लिए मास्क का प्रयोग करने की आवश्यकता है। इस महामारी के नाजुक दौर में जो लोग कालाबाजारी कर रहे हैं, उनके खिलाफ अधिकारियों को सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि, सरकार ने कोविड के इलाज के लिए आवश्यक वस्तुओं का पहले से काफी सुधार कर लिया है।