फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: स्वास्थ्य मेले में स्वांग से दिया टीकाकरण व स्तनपान का संदेश

विज्ञापन
हाथरस: बागला जिला अस्पताल में लगे स्वास्थ्य मेले में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
स्वांग का मंचन कर दिया टीकाकरण, स्तनपान का संदेश
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में हुआ दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले का समापन
सांसद, डीएम ने फीता काटकर किया शुभारंभ, मेले में रही भीड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला अस्पताल परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय वृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें सभी रोगों के रोगियों को स्वास्थ्य सलाह व दवा दी गई। मेला के दूसरे दिन स्वांग के माध्यम से लोगों को धूम्रपान से दूर रहने, नियमित टीकाकरण व नवजात को स्तनपान कराए जाने का संदेश दिया गया।
दो दिवसीय वृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद राजवीर सिंह दिलेर द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक हरिशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, चेयरमैन आशीष शर्मा रहे। अब प्रत्येक रविवार को ऐसे मेलों का आयोजन होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

मेले में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा से संबंधित विभिन्न पद्धतियों तथा विशेषज्ञों से संबंधित 56 काउंटर लगाए गए, जिनमें हड्डी रोग, नाक, कान, गला रोग, दंत रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, परिवार कल्याण, मानसिक रोग आदि के विशेषज्ञों द्वारा सुविधाएं दी गईं। दो दिन तक चले मेले में 5,700 रोगियों का पंजीकरण हुआ। इस मौके पर सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर, सीएमएस डॉ. इंद्रवीर सिंह, सीएमएस महिला चिकित्सालय डॉ. रूपेंद्र गोयल, क्षय चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. मधुर कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुचिका सहाय, चतुर सिंह, एफपीएम विजयपाल सिंह, आशीष शर्मा आदि मौजूद थे।
शांत क्षेत्र में खूब बजे फिल्मी गाने
हाथरस। जनपद स्तरीय स्वास्थ्य मेले में लोक संगीत के माध्यम से लोगों विभागीय योजनाएं व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तो ठीक था, लेकिन यहां पर फिल्मी गाने भी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गाए गए, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए था, क्योंकि फिल्मी गानों के शोर से अस्पताल में भर्ती मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसे लेकर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बचते हुए नजर आए।
विज्ञापन

भीड़ बढ़ाने के लिए बंद करनी पड़ी ओपीडी
हाथरस। मेले में भीड़ बढ़ाने के लिए जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और टीबी अस्पताल की ओपीडी को बंद करना पड़ा। ऐसे में एक साथ मेले में इतनी भीड़ हो गई। अगर तीनों अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर बैठे होते तो शायद इतनी भीड़ मेले में नहीं हो पाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें