फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 20 विद्युत बकायेदारों के उखाड़े मीटर

विज्ञापन
हाथरस : शहर के एक इलाके में चेकिंग करती बिजली विभाग की टीम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विद्युत चोरी रोकने के लिए शहर से देहात तक छापा मार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। गांव खोरना में बीस बकायेदारों के मीटर उखाड़े गए।
शहर में चालीस व देहात में साठ प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। इस कारण विभाग को हर माह लाखों रुपये का नुकसान उठना पड़ रहा है। अधिक बिजली चोरी वाले इलाकों को निगम के अधिकारियों ने चिन्हित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एक्सईएन सुभाष चंद्रा के निर्देश पर एसडीओ पवन वर्मा के नेतृत्व में शहर के कई इलाकों में चेकिंग की गई। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं गांव खोरना से पांच लाख से अधिक के बीस बकायेदारों के मीटर उखाड़े गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें