फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद कोविड अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत के बाद शनिवार की रात को जहां एमटी टीबी कोविड अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। मृतका के परिजनों ने चिकित्सकों और अन्य कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान अन्य मरीजों के तीमारदारों से भी वहां मौजूद चिकित्सकीय स्टाफ की तड़का-भड़की हुई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामला शांत कराया।
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरौली निवासी 27 वर्षीय एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस पर इस महिला को एमडी टीबी कोविड अस्पताल में दाखिल कराया गया था। शनिवार की रात में इस महिला ने दम तोड़ दिया। इस पर उसके परिजन भड़क गए। उन्होंने चिकित्सक व अन्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुछ अन्य मरीजों के तीमारदार भी इन लोगों पर भड़क गए और तीखी नोकझोंक व हंगामा हो गया। तीमारदारों का कहना था कि अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं लगाई जा रही और इलाज में लापरवाही बरती जा रही है। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। नोकझोंक के चलते हाथापाई तक की नौबत आ गई। सूचना पाकर हाथरस गेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर यह लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें