फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नौ तक कर सकेंगे पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत अब पंचायतें नौ सितंबर तक आवेदन कर सकेंगी। शासन स्तर से आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। जिले में महज 70 ग्राम पंचायतों ने ही अपने अपने आवेदन किए थे। इस बारे में सभी पंचायत सचिवों व प्रधानों को विभाग की ओर से जानकारी दी गई है, जिससे पुरस्कार योजना के लिए आवेदन कर सकें।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है। इसमें इन ग्राम पंचायतों को विकास कार्य के लिए निधि दी जाती है। इन ग्राम पंचायतों को ग्राम पंचायतों में हुए कार्य, ग्राम पंचायत की आमदनी का स्रोत सहित अन्य आधार पर पुरस्कार के लिए चयनित किया जाता है। शासन की ओर प्रत्येक ग्राम पंचायत को इस पुरस्कार योजना के लिए आवेदन किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्रम में सभी ग्राम पंचायतों को आईडी पासवर्ड भी दिए गए थे, जिससे आसानी से आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो सके। इसके बावजूद अंतिम तिथि 30 अगस्त तक जिले की महज 70 ग्राम पंचायतों ने ही पुरस्कार योजना के लिए आवेदन किए थे। अब शासन स्तर से योजना के तहत आवेदन की तिथि नौ सितंबर कर दी गई है। अब पंचायतें अपने पोर्टल के माध्यम से नौ सितंबर तक आवेदन कर सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें