फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 10 तक भरे जा सकेंगे विवि की पुन: परीक्षा के आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई करने वाले ऐसे विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया है, जो पुन: परीक्षा देना चाहते हैं। यह विद्यार्थी विश्वविद्यालय की साइट पर जाकर या तो खुद परीक्षा आवेदन कर सकते हैं या फिर संबंधित कॉलेज से संपर्क कर अपना आवेदन ऑनलाइन करा सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 10 फरवरी निर्धारित की गई है।
बीए, बीएससी व बी-कॉम की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की मुख्य परीक्षा 2020 में उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी अलग-अलग दो विषयों के एक-एक प्रश्नपत्र में अपना आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार परास्नातक एमए, एम. कॉम, एमएससी पूर्वार्द्ध व उत्तरार्द्ध की मुख्य परीक्षा 2020 में उत्तीर्ण एवं अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी किसी एक प्रश्नपत्र में अपना आवेदन कर सकते हैं। बीएड द्वितीय वर्ष परीक्षा 2020 में उत्तीर्ण परीक्षार्थी एक प्रश्नपत्र में और अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी दो प्रश्नपत्रों में अपना आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 10 फरवरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2020 की परीक्षा में शामिल हुए मुख्य, भूतपूर्व (एक्स) परीक्षा 2020 के छात्र-छात्रा पुन: परीक्षा और बैक पेपर 2020 में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर स्वयं अथवा संबंधित कॉलेज में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 10 फरवरी है।
-मेजर राजकमल दीक्षित, प्राचार्य बागला डिग्री कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें