हाथरस : रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत के बाद मौजूद पुलिस।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस के क्षेत्र के सिकंदराराऊ रोड पर शुक्रवार की देर शाम को स्थित चौबे वाले महादेव के निकट मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद जीआरपी व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया, लेकिन इस बीच शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। संवाद