हाथरस : दरकई में गोशाला के निकट गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में एसपी से वार्ता करते सांसद राजवीर
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चंदपा क्षेत्र के गांव दरकई में हुई घटना को लेकर हाथरस सांसद राजवीर दिलेर ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से मुलाकात की। उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई करने को कहा।
बता दें कि चंदपा क्षेत्र के गांव दरकई में नाले की पटरी के पास बुधवार की सुबह गोवंशों के अवशेष मिले थे। इसे लेकर इलाके में कुछ संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। कुछ संगठनों ने इस घटना को लेकर प्रदर्शन भी किया था।
मामले की जानकारी मिलने पर सांसद राजवीर दिलेर ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ऐसा घिनौना कृत्य करने वाली दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कठोर कार्रवाई करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बताया कि पुलिस घटना के बाद से ही पूरी मुस्तैदी के साथ दोषियों को खोज रही है। जल्द ही दोषी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।