फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: केंद्रीय मंत्री ने वीसी के माध्यम से पंचायत कर्मियों को दिया विकास का मंत्र

विज्ञापन
हाथरस: सहपऊ विकास खंड कार्यालय में वेबिनार के माध्यम से केंद्रीय पंचायतराज मंत्री नरेंद्र सिंह ? - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

केंद्रीय पंचायतराज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर पंचायतों के विकास का मंत्र दिया।
वीसी के माध्यम से केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों एवं उनके प्रतिनिधियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण योजना, नानाजी देशमुख गौरव ग्राम सभा योजना, ग्राम पंचायत विकास योजना, बालमैत्री योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों एवं उनके प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामित्व योजना की भी जानकारी दी गई। इसके तहत पंचायतराज विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। ग्रामों को विशिष्ट पहचान दी जाएगी। विवादित स्थलों का निस्तारण कर स्वामित्वधारियों को स्वामित्व दिया जाएगा। इस मौके पर सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें